UPESSC : यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग, आएंगे ज्यादा प्रश्न, 2107 वैकेंसी का विज्ञापन जल्द
संजोग मिश्र, जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में पहले 100 प्रश्न हल करने होते थे लेकिन नई भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में दो घंटे में ही 120 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है कि पेपर में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) लागू कर दी गई है। किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई या एक नंबर काट लिए जाएंगे। पहले नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रश्नपत्र का प्रारूप बदलते हुए लिखित परीक्षा में विषय से संबंधित 90 प्रश्न और सामान्य अध्ययन के 30 कुल 120 प्रश्न पूछने का निर्णय लिया है। सभी प्रश्न तीन-तीन अंक के होंगे और पूरा प्रश्नपत्र 360 अंकों का होगा। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.