नई दिल्ली, जनवरी 25 -- Anupama Upcoming Twits: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होगा, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। वसुंधरा कोठारी जब देखेगी कि उसका बेटा पराग इस लड़ाई में पीछे हट रहा है, तो वह एक बहुत शातिर चाल चलेगी। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा कोठारी अपना घर और बिजनेस बचाने के लिए अपने रिश्तों तक का सौदा करने को तैयार हो जाएगी। लेकिन उसके होश उस वक्त उड़ जाएंगे, जब अनुपमा यह ऑफर भी ठुकरा देगी।वसुंधरा करेगी रिश्तों का सौदा पराग कोठारी अपने ईमान और जमीर के लिए रजनी देसाई का साथ देने से मना कर देगा और वसुंधरा से उस पर भरोसा रखने को कहेगा। वह कहेगा कि मुझ पर भरोसा रखिए बा। लेकिन वसुंधरा को घर और बिजनेस हाथ से जाता नजर आएगा। ऐसे में वो अनुपमा से कहेगी कि ...