नई दिल्ली, जून 17 -- अगर आप अपनी पसंदीदा फिल्मों और सुपरस्टार्स को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, तो आपको थोड़ा सब्र करना होगा। कई बड़ी और मच-अवेटीड फिल्में इस साल नहीं, बल्कि अगले साल यानी 2027 में थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि साल 2027 में कौन कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।जनवरी साल की शुरुआत ही एक बहुत बड़े मुकाबले से होने जा रही है। 21 जनवरी को दो दिग्गज निर्देशकों की फिल्में आमने-सामने होंगी। लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज: ऋषभ शेट्टी इस ऐतिहासिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- इस साल रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में, अभी से बना ...