देहरादून, जुलाई 23 -- UPCL Lost case: यूपीसीएल एकबार फिर गामा इंफ्रा से जुड़ा केस हार गई है। इससे यूपीसीएल पर 229 करोड़ का आर्थिक भार पड़ेगा। जो यूपीसीएल बिजली उपभोक्ताओं से ही वसूलेगा। 30 लाख उपभोक्ताओं पर ये भार पड़ेगा। प्रति उपभोक्ता औसतन 763 रुपए आर्थिक भार पड़ेगा। यूपीसीएल को गैस पावर सप्लाई करने वाली कंपनी गामा इंफ्रा को लेकर विद्युत नियामक आयोग ने 2017 में फैसला दिया था। इसमें गामा इन्फ्रा की पहली यूनिट के लिए 388.96 करोड़ रुपये की पूंजीगत लागत स्वीकृत की थी। इसमें निर्माण के दौरान ब्याज और प्री-ऑपरेटिव खर्च को खारिज कर दिया गया था। गामा कंपनी ने आयोग के इस फैसले को केंद्र में अपटेल में चुनौती दी थी। अपटेल ने अपने फैसले में आयोग को निर्देश दिए कि वह रोके गए आईडीसी, प्री-ऑपरेटिव खर्चों और अतिरिक्त लागत का पुनर्मूल्यांकन करे। यह भी प...