नई दिल्ली, जुलाई 8 -- UP Weather Tomorrow:पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने 8 और 9 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश कई जिलों में बहुत ही भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 60 की रफ्तार से तेज हवाएं(आंधी) का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।इन जिलों में बहुत ही भारी का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फ...