लखनऊ, अगस्त 6 -- UP Weather Today 6 August: आईएमडी के मुताबिक, यूपी के कई इलाकों में अगले पांच से छह दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। आईएमडी ने अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से क...