UP Weather Today 1 August: यूपी में ऐक्टिव हो रहा मॉनसून, कल से आंधी-तूफान और बारिश के आसार
लखनऊ, अगस्त 1 -- उत्तर और मध्य भारत में भारी बारिश का दौर अभी बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने पांच अगस्त तक उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी तक बारिश होने के आसार जताए हैं। इनमें यूपी के कई इलाके शामिल हैं। यूपी में भी एक बार फिर मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के शुक्रवार के बुलेटिन के अनुसार, पूर्वी विदर्भ और पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इस प्रणाली के अगले 24 घंटों में विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है, जिससे देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। इससे यूपी समेत अन्य राज्यों में व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी दिनभर बदलता है। कई इलाकों में सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.