UP Weather 9 September: यूपी में तीन दिन और झेलिए गर्मी फिर 5 दिन होगी रिमझिम बारिश
लखनऊ, सितम्बर 9 -- यूपी के कई इलाकों में अभी तीन दिन तक गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। इसके बाद बारिश का अंतिम दौर शुरू होगा। यह करीब तीन से पांच दिन चल सकता है। इस दौरान रिमझिम या हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, आवाजाही भी होती रहेगी। दिन में धूप व् छांव का सिलसिला भी चलता रहेगा लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। जबकि 12 सितंबर से बादलों की आमद होगी और अंतिम दौर की बारिश के आसार हैं। यह दौर तीन से पांच दिनों तक चल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद इस सीजन बादलों की विदाई हो जाएगी। इधर मंगलवार को सुबह से धूप-छांव का सिलसिला चला और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम होकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.