लखनऊ, अक्टूबर 9 -- अक्तूबर में भी मथुरा-वृंदावन के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को मथुरा-वृंदावन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ मथुरा-वृंदावन प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और उमस का असर बना रहा। लोग पसीने से बेहाल हो गए। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है। सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार नौ अक्तूबर को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। 10 अक्तूबर को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के पास मंडराया बाढ़ का खतरा, बांध में दिखीं दरारेंप्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा ताजनगरी को भी गर्मी से रा...