UP Weather 8 November: यूपी के दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर, शाम होते ही बढ़ रही ठंड
लखनऊ, नवम्बर 8 -- यूपी में रविवार को दिन में धूप में हल्की गर्मी महसूस होगी। हालांकि शाम बाद मौसम नरम रहेगा। यूपी में दिन में अभी धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि शाम होते ही ठंडक बढ़ रही है। सुबह और रात को तापमान गिरने के कारण ठंडक है। अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस महसूस हुआ। इधर पूरबा हवा औतसन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम शुष्क है। रविवार को भी सुबह-सुबह कुहासा छाए रहने से मौसम में ठंडापन बना रहा। हालांकि दिन में धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार रहेगा, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में नरमी से लोगों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। दिन और रात के तापमान में अंतर रहने के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.