UP Weather 7 October: यूपी में फिर बढ़ी गर्मी से राहत के आसार, बारिश से गिरेगा तापमान
लखनऊ, अक्टूबर 7 -- यूपी से मानूसन की विदाई के बावजूद बुधवार से तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसका पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान हवा के रुख में बदलाव होते रहने की संभावना जताई गई है। मौसम सेवा केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बादलों के घनीभूत होने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, इसका असर तापमान पर भी पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री तो न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान हवा का रुख पछिया से बदल कर पुरवा हो सकता है। इस बीच मंगलवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.