UP Weather 6 September: आगरा, मुरादाबाद समेत 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
कानपुर, सितम्बर 5 -- UP Weather 6 September: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी हिस्सों में बारिश कमजोर पड़ सकती है। कानपुर में भी अब छिटपुट बारिश की संभावना है। शहर में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ तापमान और उमस बढ़ने के आसार हैं। लंबे समय से जारी बारिश के दौर के बाद अब यूपी में मौसम कुछ राहत देने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने और हवा की दिशा बदलने से बारिश का जोर कम होगा। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से छह सितंबर तक बारिश के आसार हैं और यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी आठ सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.