लखनऊ, सितम्बर 5 -- मानसून का मौसम जाते-जाते ब्रज समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों को भिगो रहा है। शुक्रवार को कई जगह भारी बारिश हुई। गनीमत रही कि जनहानि की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार शाम तक पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सुलतानपुर में 16.4 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद गोरखपुर में 10.4 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को अलीगढ़ में 9.4 मिमी और शाहजहांपुर में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेरठ में सात मिमी, बरेली में 5.3 मिमी, मुजफ्फरनगर में पांच मिमी, झांसी में 4.9 मिमी, बाराबंकी में 3.6 मिमी, बहराइच में 2.6 मिमी और मुरादाबाद में दो मिमी बारिश हुई। यह भी पढ़ें- वकील को घेरकर युवतियों ने बरसाए जूते-चप्पल, वीडियो वायरल होने के बाद 9 पर केसपश्चिमी यूपी में कुछ जगह तेज बा...