UP Weather 29 August: छह दिनों तक तेज हवाओं संग बारिश के आसार, तापमान में गिरावट
लखनऊ, अगस्त 29 -- यूपी के मौसम ने सावन की शानदार विदाई तो करी ही। भादो का भी जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को कई इलाकों में दिनभर आसमान में काले बादलों ने डेरा डाले रखा तो दोपहर एक बजे के बाद से देर रात तक कई बार तेज बारिश भी हुई। जिसकी वजह से अधिकतम पारा 1.4 डिग्री लुढ़ककर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तापमान में गिरावट 27 अगस्त को अधिकतम पारा 34 डिग्री था। इसी तरह न्यूनतम पारा भी एक डिग्री नीचे आकर 26.5 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को न्यूनतम पारा 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उदया तिथि से भादो मास का शुभारंभ शनिवार को होगा। मौसम विभाग की मानें तो तीन सितंबर तक कई चरणों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही अधिकतम पारा 32 से 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 24 डिग्री के आसपास हो सकता है। यह भी पढ़ें- 9 साथियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.