UP Weather 28 October: यूपी में दिखेगा अर्नब तूफान का असर, करवाचौथ से पलटेगा मौसम
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान अर्नब का असर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक आगरा और आसपास के जिलों में 29 यानि करवाचौथ से मौसम पलट सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों पर भी पड़ेगा। विभाग के अनुसार आगरा समेत करीबी जिलों में करवाचौथ से मौसम पलट सकता है। इस दिन बादलों की आमद होने के आसार हैं। जबकि अगले दिन 30 अक्तूबर को एक से दो स्पैल में बारिश हो सकती है। ऐसा होने पर तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.