UP Weather 28 August: यूपी में उमस भरी गर्मी ने सताया, कल से 2 सितंबर तक बारिश के आसार
संवाददाता, अगस्त 28 -- यूपी के गुजरते सावन ने भारी बारिश से भादो को चुनौती पेश कर दी। गुरुवार को सुबह धूप-छांव के बीच उसस से लोग परेशान रहे। लेकिन शाम को कई इलाकों में लगभग दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से लोगों को उमस से राहत जरूर मिली लेकिन जलभराव से समस्या बढ़ गई। बारिश होने से पहले आसमान में छाए काले बादलों से दिन में अंधेरा छा गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.