लखनऊ, नवम्बर 27 -- यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कोहरा, बढ़ती ठंड और प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह और रात के समय धुंध व कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, हवा की धीमी रफ्तार और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषक तत्व हवा में बने हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ जिले में सर्दी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने से रातें सर्द हो रही हैं। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए दिसंबर के पहले सप्ताह तक तापमान में ...