नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- UP Weather 26 October: यूपी में मौसम बिगड़ने वाला है। इससे लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 28 से 30 अक्टूबर तक आंधी, वज्रपात और तेज बारिश का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसमी तंत्र के प्रभाव को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जन-धन की सुरक्षा के लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया है। आमतौर पर आधा सितंबर का महीना बीतने के साथ ही मॉनसून की बारिश की विदाई हो जाती है। तापमान में गिरावट आने के साथ ही सुबह-शाम सर्दी दस्तक देने लगती है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिल जाती है। लेकिन ऐसा इस साल होता नहीं दिख रहा है। अक्टूबर का महीना बीतने में अब चंद दिन शेष बचे हैं, लेकिन गर्मी और उमस के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को ...