UP Weather 26 November: यूपी में बढ़ने लगी ठंड, रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंचा
लखनऊ, नवम्बर 26 -- यूपी में रात के तापमान में गिरावट का दौर तेज हो गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तक फिसल गया। इसके साथ ही मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवर को दिन-रात का तापमान क्रमश: 27.2 एवं 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। बावजूद इसके दिन-रात के तापमान सामान्य से 1.6 एवं 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुए। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति रुकने और आद्रता का स्तर बढ़ने से यूपी में प्रदूषण एक बार फिर से ऊपर जा सकता है। अगले 24-72 घंटे में ना केवल प्रदूषण में बढ़ोतरी के आसार हैं बल्कि प्रदूषण का ग्राफ भी तीन सौ के पार जा सकता है। यह भी पढ़ें- देवताओं पर अश्लील टिप्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.