लखनऊ, सितम्बर 24 -- यूपी में गर्मी और भीषण उमस के बीच जल्द ही मौसम बदल सकता है। इसकी शुरूआत गुरुवार से होने के आसार हैं। पहले दिन बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की ओर से बदलाव की आहट हुई है। इसका असर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर हो सकता है। गुरुवार से कई जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि 25 और 26 सितंबर को गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसा होने पर तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बारिश की दस्तक हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इससे मौसम बदलेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी। यही नहीं बारिश के आसार आ...