UP Weather 21 October: यूपी में सर्दी की दस्तक, रात का पारा गिरा, सुबह-शाम हुई ठंड
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- यूपी में हल्की सर्दी ने चुपके से दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे रात का तापमान गिरने से सर्दी का एहसास हो रहा है। इससे सुबह और रात अधिक ठंडे हो गए हैं। हालांकि दोपहर की धूप लापरवाही का कारण बन रही है। सर्दी-जुकाम, सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। बीते दिनों तक 24 डिग्री के आसपास रहने वाला रात का तापमान अब 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मंगलवार को यह सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 17.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। इससे सुबह बेहद सर्द रही। शाम को नमी का अधिक एहसास हुआ। इसी तरह दिन का तापमान आंशिक रूप से कम होकर 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अब यह शरीर के तापमान के आसपास आ गया है। सुबह और शाम को यह कम हो जाता है। इसलिए सर्दी महसूस हो रही है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92 दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- देवरिया में आग का तांडव, झोपड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.