लखनऊ, अगस्त 21 -- यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौंछारें भी आ सकती हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों का अलर्ट जारी किया है। इससे पश्चिम यूपी के लोगों को उसमभरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के कारण पूर्वी यूपी में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बता दें कि सुबह और रात को पश्चिम यूपी में लोग उमसभरी गर्मी झेल रहे हैं। एयरकंडीशन में ही लोगों को राहत है। घर के बाहर निकलते ही पसीने छूट रहे हैं। धूप खिलने के बाद खुले आसमान में एक मिनट रुकना भी मुश्किल हो जाता है। दिनभर लोगों का पसीना पोंछते हुए निकल रहा है। गुरुवार की शाम को अचानक से मौसम बदला। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। क...