UP Weather 20 October: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- UP Weather 20 October: यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसका असर भी अब तेजी से दिखने लगा है। पछुआ हवाओं और साफ आसमान के बीच पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और देर शाम के समय मौसम में सिहरन महसूस होने लगी है। सोमवार को सुबह के समय वातावरण में खासी ठंडक महसूस की गई, जबकि दिन चढ़ने पर तीखी धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया और ठंडक लौट आई। पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री का बड़ा अंतर देखा जा रहा है। न्यूनतम पारे के 18 डिग्री पर आने से देर रात और भोर के समय पंखों की गति धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.