UP Weather 20 November: यूपी में बदलेगा मौसम, पहले हल्की बारिश फिर गिरेगा तापमान
लखनऊ, नवम्बर 20 -- वायुमंडल में चल रही हलचल की वजह से रात का न्यूनतम तापमान मामूली रूप से बढ़ा जो गुरुवार को 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पूर्व बुधवार को यह 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस बढ़ोतरी की वजह बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर शनिवार को पूर्वी यूपी में हल्की से तेज बारिश या बूंदाबांदी के तौर पर होने का पूर्वानुमान है। अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय के अनुसार हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश के अधिकांश भाग में तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की गिरावट आई। अब अकवान के प्रभाव से 20 नवम्बर से हवा का रुख बदलेगा जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी के कई जिलों में आगामी 22 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही मौसम शुष्क रहेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.