UP Weather 20 August: यूपी में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
लखनऊ, अगस्त 20 -- यूपी के कुछ इलाकों में बिना अलर्ट बुधवार को झमाझम बारिश हुई। दोपहर से शाम तक कई बार हुई बारिश से शहरों की सड़कें डूब गईं। इससे गर्मी और उमस से राहत तो मिली लेकिन जगह-जगह लंबे जाम का झाम झेलना पड़ा। गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। 20 और 21 अगस्त को यूपी के कई इलाकों में भारी बारिस होनी है। तीन दिनों से यूपी में गर्मी के साथ भीषण उमस भरा मौसम रहा। दो दिनों से बादल छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं देखी गई। बुधवार सुबह से दोपहर तक भी मौसम का यही मिजाज रहा। करीब 2 बजे के बाद अचानक तेज बारिश होने लगी। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी यूपी और उससे सटे इलाकों में हुई। यहां दोपहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। करीब आधा घंटा के ब्रेक बाद दोबारा बरसात हुई। यह करीब 8 बजे तक चली। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.