नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- UP Weather 2 September: यूपी में सितंबर के पहले दिन से ही बारिश झमाझम बारिश हो रही है। पूरे हफ्ते ऐसे ही बदरा बरसने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 5 सिंतबर तक पूर्वांचल के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दोनों अंचलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के कारण 5 सितंबर तक बारिश की संभावना है, जिसका यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मॉनसून के तेजी से बदलते पूर्वानुमान के बीच फिलहाल कानपुर में छितरी बारिश लगातार बनी रहेगी। सीएसए के मौसम कृषि तकनीकी अधिक...