UP Weather 19 August: यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, 10 जिलों में रेड तो 5 में ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ, अगस्त 18 -- UP Weather 19 August: यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के निकट बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की स्थिति बनी हुई है। अगले 48 घंटों के लिए यूपी के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में बहुत से अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मेजा (प्रयागराज) में 192 मिमी, कोरांव में 126 मिमी तथा सोनभद्र के घोरावल में 123 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बिजनौर के नगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.