UP Weather 18 September: यूपी में गर्मी-उमस बढ़ी, आज भी हल्की बारिश होने के आसार
लखनऊ, सितम्बर 18 -- यूपी के कई इलाकों में गुरुवार को सुबह से शाम तक पल-पल पर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी बारिश तो कभी तेज धूप खिली। बारिश के बाद निकली तेज धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। शाम को ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिलीं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ नजर आया। सुबह कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई, लेकिन चंद मिनटों बाद बारिश थम गई। बारिश थमने के बाद तेज धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ धूप के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए। सुबह दस बजे से ही सूरज की तपिश और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इससे लोग पूरी तरह से पसीनों में सराबोर नजर आए। गर्मी और उमस से बचाव को लेकर लोग कूलर, पंखा और एसी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.