लखनऊ, सितम्बर 17 -- यूपी में मानसून की विदाई बेला में आसमान के चमक और गरज का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय थंडर स्टार्म के प्रभाव से जनपद में बुधवार को मेघ गर्जना हुई, फिर 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी के बीच करीब 30 मिनट तक जमकर बारिश हुई। गुरुवार को भी दोपहर बाद चमक-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कई इलाकों में गुरुवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई शहरों में सुबह बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। वहीं, बुधवार को सूर्योदय से दोपहर पौने 12 बजे तक तीखी धूप उमस बढ़ा रही थी। अचानक काले बादलों ने माहौल बदल दिया। मौसम विभाग ने 15 मिमी बारिश रिकार्ड की है। आधी रात के बाद फिर बारिश की संभावना बनी थी। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून की विदाई का समय आ गया है। ऐसे में अचानक म...