UP Weather 16 September: यूपी में आज हल्की बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत
लखनऊ, सितम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अचानक आए बादल मंगलवार को खूब बरसे। नो रेन अलर्ट के बीच शाम को प्रदेश भर में यलो अलर्ट जारी करना पड़ा। दिनभर उमस से बेहाल रहे लोगों को बारिश ने राहत दिलाई। इस दौरान करीब 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी केवल छितरी बारिश की संभावना है। आज भी हल्की बारिश पड़ सकती है। इस बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश की ओर से अचानक उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए बादल विशेषकर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में खूब बरसे। धीरे-धीरे बादल पूरे प्रदेश में छा गए। पिछले नौ दिनों से चल रहे नो रेन अलर्ट के बीच मंगलवार शाम को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी करना पड़ा। करीब एक घंटा तक गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर तीन जोड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.