UP Weather 16 October: यूपी में बारिश से तापमान हुआ कम और सर्दी शुरू, आज भी बूंदाबांदी के आसार
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- यूपी के कई शहरों में हुई बैमौसम बारिश ने पहली बार अक्तूबर के महीने में लोगों को सर्दी का अहसास कराया है। गुरुवार को अचानक बदले मौसम के बाद जमकर बादल बरसे हैं। देर रात तक रिमझिम जारी रही है। इससे शाम को ठंडी हवाएं चली हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बारिश से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। पारा गिरने से किसान खेतों में आलू की बुवाई कर सकेंगे। इधर, बारिश से मंडियों में बड़ा नुकसान हुआ है। मंडी में खुला रखा धान भीग गया। गुरुवार को सुबह से कई शहरों में धूप खिली तो कई में सुबह ही मौसम खराब दिखने लगा। जहां आगरा में सुबह साढ़े सात बजे के बाद ही गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं मेरठ में सुबह ही ठंडक के साथ हुई। आगरा में दोपहर में अधिकतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.