UP Weather 13 August: दिन में धूप और उमस भरी गर्मी सताएगी, आज रात से अगले दो दिन बारिश के आसार
लखनऊ, अगस्त 13 -- उमस इतनी कि पंखे कूलर नाकाफी हो गए। ऊपर से दिन में चिलचिलाती धूप ने और बेहाल कर दिया। बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ का पारा 3.4 डिग्री ज्यादा रहा जोकि 36.9 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की शाम या रात के बाद परिस्थितियां बदलेंगी। मानसूनी ट्रफ लाइन वापस लौटने से अगले दो तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान है। उमस ज्यादा महसूस होने की वजह हवा में नमी का बढ़ना रहा। यह 89 फीसदी तक पहुंच गई जिससे बाहर निकलने वालों का पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। बादलों की आवाजाही दोपहर तक रही फिर आसमान लगभग साफ हो गया। इससे धूप सीधे धरती पर पड़ रही थी जिसने तापमान बढ़ा दिया। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य 1.6 डिग्री अधिक रहा। यह 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.