UP Weather 12 November: यूपी में सुबह-शाम की ठंड संग धुंध, दिन में हल्की गर्मी
लखनऊ, नवम्बर 12 -- यूपी के मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। सुबह शाम सर्दी और दिन में तेज धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस मौसम ने लोगों में बीमारियां भी बढ़ा दी गैं। शहरों में मौसम रंग बदल रहा है। बुधवार को न्यूनतम ताप 16 तो अधिकतम ताप 23 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द होते मौसम के साथ गर्म कपड़े बाहर आने लगे। हालांकि, दिन में अभी भी गर्मी सता रही है। हल्के पंखें भी चलाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे ठंड में इजाफा होगा। अभी सुबह और रात की सर्दी सता रही है। साथ में सुबह हल्की धुंध भी छा रही है। सुबह-शाम सर्दी ने ठंडक का एहसास करा दिया है। बुधवार को सुबह 6.30 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले शहरी गर्म कपड़ों पैक नजर आए। 9 बजे के करीब सूरज तेजी से निकला। लेकिन, दोपहर 1.20 बजे धूप के तेवर कुछ सुस्त नजर आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.