UP Weather 12 August: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, 13 अगस्त से बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- UP Weather 12 August: यूपी के कई जिलों में उमस भरी गर्मी हो रही है। जिससे लोग बेहाल हो गए हैं। बीते दिनों बदल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद भी नमी लगातार बनी रही। दिन में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे 13 या 14 से 17 अगस्त तक बारिश की संभावना है। प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। मॉनसून की ट्रफ लाइन भी सामान्य से काफी नीचे बनी हुई है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश के लिए जरूरी परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं। नमी का स्तर अधिकतम 89 और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिक नमी के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को तापमान से अधिक गर्मी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.