UP Weather 11 October: पश्चिम यूपी में फिर से बारिश के आसार, दिन-रात का तापमान गिरा
संवाददाता, अक्टूबर 11 -- मेरठ, संवाददाता। मेरठ सहित वेस्ट यूपी एक बार फिर से हल्की बारिश से भीग सकता है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ मैदानों में बने विभिन्न मौसमी सिस्टम के चलते आज वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में बौछारें जबकि कुछ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। तराई वाले हिस्सों में बारिश की त्रीवता अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि मेरठ में हल्की बौछारों के ही आसार हैं। दिन में बादल और धूप का दौर चल सकता है। वहीं, बीते 24 घंटे में ही बारिश के चलते शनिवार को मेरठ में हवा की गुणवत्ता 77 दर्ज हुई जो संतोषजनक श्रेणी में है। दिन-रात का तापमान क्रमश: 31.1 एवं 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 1.4 एवं 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यह भी पढ़ें- बारिश ने फिर खोली गंगा एक्सप्रेसवे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.