UP Weather 1 September: यूपी में अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बदरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ, अगस्त 31 -- UP Weather 1 September: यूपी में 5 सितंबर तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी लखनऊ की मानें तो 1 सितंबर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बदरा बरसेंगे। इसे लेकर कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बारिश के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी यूपी में सोमवार को प्रयागराज के कोरांव में सबसे अधिक 132 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चित्रकूट के राजापुर में 67 और कर्वी में 66 मिलीमीटर, अंबेडकर नगर के अकबरपुर में 63.4, प्रतापगढ़ के पट्टी में 63, अकबरपुर में 60, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 60 और सुलतानपुर के लंभुआ में 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने एक सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.