लखनऊ, अक्टूबर 31 -- UP Weather 1 November: प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश का सिलसिला प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से थमने का पूर्वानुमान है। वहीं, आने वाले सप्ताह में कोहरा होने की संभावना बढ़ गई है। जबकि आज और कल पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार अर्नब के अवशेष अब पछुआ के प्रभाव से कमजोर पड़ रहे हैं। तीन दिनों तक प्रदेश में व्यापक बारिश कराने के बाद अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की गतिविधियां ही रह जाएंगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। साथ ही न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा। सुबह कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है, जो दिन...