लखनऊ, फरवरी 19 -- यूपी के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को मौसम पलट गया। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। शाम को कई शहरों में एक साथ तेज और मध्यम स्तर की बारिश होती रही। इससे तापमान धड़ाम हो गया। सर्दी के साथ गलन की वापसी हो गई। शरीर पर गर्म कपड़े लौट आए। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्यम स्तर की हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार जताए थे। सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। धूप देर से निकली, हल्की सर्द हवाएं चलने लगीं। दोपहर करीब 2 बजे के लगभग सभी शहरों के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश देखी गई। इससे तापमान में खासी कमी आई। इसी दौरान मध्यम स्तर की सर्द हवाएं भी चलने लगीं। इसके बाद शाम 7:30 बजे शहर भर में तेज बारिश देखी गई। लोग जहां के तहां रुक गए। यह भी पढ़ें- साथ जीने मरने की खाई कसम, दलित प्रेमिका ने प्रेमी के साथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.