लखनऊ, मार्च 1 -- यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेते लेते रह गया। शनिवार को यूपी के कई इलाकों में बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। पर जैसे जैसे दिन चढ़ा पारा भी चढ़ता नजर आया। दिन का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 33 दर्ज किया गया। होली के त्योहार के साथ साथ मौसम का पारा भी चढ़ने लगा है। शनिवार सुबह इंद्र देव बारिश के मूड में नजर आए। करीब चार घंटे बादल छाने के बाद मौसम साफ हो गया। जैसे जैसे दिन चढ़ा मौसम का पारा भी चढ़ता नजर आया। होली के बाद मौसम अलग ही मूड नजर आने वाला है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 14-16 और अधिकतम 32 से 40 डिग्री होने वाला है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.