लखनऊ, अप्रैल 23 -- राजस्थान के रेतीले इलाकों से हो कर आ रही गर्म दक्षिण पश्चिमी हवा और चिलचिलाती धूप ने शहर के मौसम का मिजार्ज गर्म कर दिया है। बुधवार को फिर धूप की तल्खी बढ़ गई। नतीजतन अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा 41.1 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 24.5 रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है। धूप के तेवर बुधवार सुबह से ही तल्ख रहे। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार महाराष्ट्र के ऊपर प्रति चक्रवात की स्थिति ने पछुआ का रुख बदला हुआ है। हवा की गति तेज है लेकिन यह गर्म है। इसी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 26 अप्रैल को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, हालांकि यह कमजोर है लेकिन बादलों की आवाजाही से असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- केजीएमयू में ब्रेन वॉश...