UP Weather: यूपी में 42.2 डिग्री तापमान से वाराणसी सबसे गर्म, आज से बारिश और 10 जून से लू का अलर्ट
लखनऊ, जून 6 -- मौसम फिर गर्म हो चला है। शुक्रवार को दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। तापमान के लिहाज से काशी प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार दिख रहे हैं। विभाग ने 10 जून को लू का अलर्ट जारी किया है। उस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जाने का संकेत है। शुक्रवार को दिन की गर्म शुरुआत हुई। सूरज चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा था। दोपहर में सूरज के तेवर काफी तल्ख थे। लोगों को तपिश का एहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान साामन्य से दो डिग्री अधिक 42.2 और रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।बनारस प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज तीसरे नंबर पर था। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.