लखनऊ, फरवरी 7 -- यूपी में सुबह शाम के समय मौसम काफी सर्द रहने और दिन के समय बढ़ने लगी गर्माहट के बीच मौसम ने पश्चिम दिशा से चली सर्द हवा की तेज रफ्तार की शक्ल में करवट बदली। शुक्रवार को दिन के समय काफी तेज रफ्तार से हवा चली। जिसके चलते राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हवा की रफ्तार बढ़ने के चलते सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई जबकि, दिन के समय धूप की गर्माहट पर सर्द हवा भारी पड़ती महसूस हुई। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि, शनिवार को हवा की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं। आज शनिवार को सर्द हवा की रफ्तार और ज्यादा बढ़ जाएगी जिसके चलते दिन के समय धूप में भी कंपकंपी छुड़ाने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.