संवाददाता, दिसम्बर 21 -- UP Weather Update: यूपी में मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। कानपुर में शनिवार की रात में कोहरा बेहद घना रहा। इसने 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे चकेरी और आसपास दृश्यता शून्य हो गई। तापमान शुक्रवार के मुकाबले 03.4 डिग्री सेल्सियस गिर कर 06.4 डिग्री पर पहुंच गया। यहां प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। इटावा में 06.8, बुलंदशहर में 07.0, अयोध्या में 07.5 और बाराबंकी में 8.0 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिन अधिकतम तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की आशंका जताई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। रात और सुबह घने कोहरे के चलते समान्य दृश्यता 100 मीटर से भी कम आंकी गई। आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.