लखनऊ, अप्रैल 25 -- UP Weather Update: यूपी में गर्मी अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक आग बरस रही है। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से यूपी के 31 शहरों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा तो वहीं बांदा में दिन का पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। प्रयागराज में 45.5 और वाराणसी में 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 27 अप्रैल के बाद ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से तपिश का सिलसिला टूटेगा। देर शाम आईएमडी की ओर से सबसे अधिक तापमान वाले शहरों की सूची जारी की गई। इसमें बांदा सबसे ऊपर रहा। इस सूची में शीर्ष पांच शहरों में तीन यूपी के हैं। इनमें प्रयागराज और काशी शामिल हैं। आईएमडी लखनऊ के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.