वार्ता, मार्च 11 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बुधवार सुबह अचानक धुंध और कोहरे की मोटी परत छा गई, जिससे धूप लगभग लुप्त हो गई और कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, मेरठ और आगरा समेत कई जिलों में लोगों को धुंध का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार धुंध की वजह से कुछ स्थानों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गयी। प्रयागराज में यह करीब 30 मीटर, मेरठ में 100 मीटर और वाराणसी एयरपोर्ट पर लगभग 500 मीटर तक रह गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में इस तरह की स्थिति पहले भी 2008 में देखने को मिली थी। वहीं, विशेषज्ञों के मुताबिक 15 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि नम पूर्वी हवाओं से आई नमी की वजह से दिन के समय भी प्रदेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.