UP Weather: यूपी में मॉनसून फिर ऐक्टिव, रिंगबांध पर सरयू से तेज कटान, भारी बारिश का अलर्ट
संवाददाता, अगस्त 16 -- UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर ऐक्टिव नजर आ रहा है। इस बीच बस्ती से खबर है कि सरयू नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास शनिवार रात तेज कटान शुरू कर दी। कटान की रफ्तार तेज होने से रिंगबांध पर खतरा मंडराने लगा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड प्रथम ने मजदूरों की पूरी टीम मौके पर उतार दी। मजदूरों ने रात में तेजी से बांध बचाव का काम किया। कटान को देखकर ग्रामीणों में डर की स्थिति बन गई है। हालांकि शनिवार देर रात तक बांध की कटान को पूरी तरह से रोक कर बांध कर सुरक्षित कर लिया गया। उधर, मौसम विभाग ने 16 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान है कि प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.