मुरादाबाद, मार्च 10 -- मार्च के पहले हफ्ते तक ठंड का अहसास हो रहा था, जबकि दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार को दिन के समय चिलचिलाती धूप के साथ ही हवा में खासी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में कुछ देर तो लू चलने जैसा आभास हुआ। इस बार मार्च के महीने में गर्मी पिछले रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे अधिक रिकार्ड किया गया, जबकि रात में अधिकतक तापमान में 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मार्च के दूसरे हफ्ते में रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मुरादाबाद में कम से कम पिछले पचास सालों में पहली बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। म...