संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP Weather : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई शहरों का पारा इतना चढ़ा हुआ है कि लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। रविवार को बांदा का तापमान जहां 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा वहीं प्रयागराज 45.7 डिग्री सेल्सियस पर तपा। प्रदेश के 40 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सोमवार यानी 27 अप्रैल को राजधानी लखनऊ का पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत की खबर आई है। मंगलवार यानी 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 से 28 अप्रैल को एक विक्षोभ आएगा। पहले दिन पश्चिमी, अगले दिन पूर्वी यूपी में सक्रिय होगा, जिससे हल्की बारिश, आंधी संभव है। ऐसे में पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा। वैसे आज के लिए राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों में हीट वेव का य...