प्रमुख संवाददाता, मार्च 21 -- शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। हवा के साथ तेज बारिश ने तापमान गिराया। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने और दीवार गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में दो मौतें हुईं हैं। गजाना-बागड़पुर गांव में खेत में काम कर रहे चार मजदूरों पर बिजली गिरी। इसमें दो की मौत हो गई। मिर्जापुर,जौनपुर में एक-एक किसान की मौत हुई है। प्रयागराज में भी बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। झांसी में इंडो-गल्फ फैक्टरी पर बिजली गिरने से भीषण धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। खिड़कियों से शीशे टूटकर दूर जा गिरे। बलरामपुर में आकाशीय बिजली से युवक की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.