UP Weather: यूपी में बरसे बादल ने दिलाई उमस-गर्मी से राहत, दो दिन बाद तेज बारिश के आसार
लखनऊ, जुलाई 15 -- यूपी के ऊपर दक्षिण पश्चिम में बनी चक्रवाती हवा की परिस्थितियों ने मंगलवार को दोपहर बाद कई इलाकों में खूब बारिश कराई, हालांकि फिर भी कुछ इलाके सूखे रहे। बारिश से कई शहरों में जलभराव हो गया। वहीं तीन दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। दोपहर तक गर्मी का असर तेज था। नतीजतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 37.9 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 29 दर्ज किया गया। दिन में करीब तीन बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए व तेज हवा के झोंके शुरू हो गए। इसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन व्यापक वर्षा की संभावनाएं न्यूनतम हैं। इसके बाद 17 जुलाई से एक नई मौसमी परिस्थिति अच्छी बारिश कराएगी। इस दौरान कई जगह भारी बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.